फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations for the last Monday of Sawan... Main roads to Shiv Mandir sealed

Lakhimpur Kheri News: सावन के अंतिम सोमवार की तैयारी... शिव मंदिर के मुख्य मार्ग किए सील

Sat, 02 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the last Monday of Sawan... Main roads to Shiv Mandir sealed
शिव‌ मंदिर के मुख्य मार्ग पर रखे जा रहे सीमेंट कंक्रीट से बने भारी भरकम बैरिकेड। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने की कवायद शुरू हो गई है। शिव मंदिर के मुख्य मार्ग वाहनों के लिए सील कर दिए गए हैं। यहां से सिर्फ पद यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। शहर में भारी वाहनों को भी नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अलीगंज मार्ग पर अशोक चौराहे से मंदिर के मुख्य द्वार तक प्रत्येक 50 मीटर के अंतराल पर लोहे का बैरियर और मजबूती के भारी-भरकम सीमेंट के बैरिकेड को क्रेन से रखवाया गया है। शिवम चौराहे को जोड़ने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। नगर के प्रवेश मार्ग पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
विज्ञापन

यातायात योजना शनिवार रात से ही लागू हो गई है। रविवार से लेकर सोमवार रात तक पौराणिक शिव मंदिर परिक्षेत्र में बाइक का भी प्रवेश वर्जित रहेगा। यहां तक कि ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम, एसपी के मार्गदर्शन में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद, प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सख्त बैरिकेडिंग में नगर वासियों की दिक्कतें बढ़ीं
भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रशासन से मुख्य मार्गों के साथ संपर्क गलियों को भी बंद कर दिया है। इससे शिव मंदिर परिक्षेत्र और नगर में कई मोहल्लों के प्रवेश मार्ग को बंद किए जाने से नगर निवासी परेशान हैं।



जलभराव की समस्या जस की तस
शहर में शिव मंदिर परिक्षेत्र से आंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन मार्ग, मूनलाइट स्टूडियो से शिव मंदिर मार्ग, सिनेमा मार्ग पर त्रिलोक गिरि मंदिर मार्ग मोड़ पर बरसों पुरानी जल भराव की समस्या जस की तस है। इन रास्तों पर हल्की बरसात में भी गंदा पानी भर जाता है। शनिवार को लोग इन मार्गों पर गंदे पानी से निकलते दिखे।



अच्छी सड़कों पर खोदे जा रहे गड्ढे

सावन में जहां एक ओर प्रशासन सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर रहा है, वहीं अच्छी खासी सड़कों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। नगर के अशोक चौराहे, अलीगंज मार्ग, सिनेमा मार्ग, मिल मार्ग सहित कामों में सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए हैं।

शिव मंदिर के मुख्य मार्ग पर रखे जा रहे सीमेंट कंक्रीट से बने भारी भरकम बैरिकेड। संवाद

शिव मंदिर के मुख्य मार्ग पर रखे जा रहे सीमेंट कंक्रीट से बने भारी भरकम बैरिकेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed