{"_id":"580e1b684f1c1bcd75bc2659","slug":"pregnant-women-will-get-even-more-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को पहले से अधिक मिलेंगी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को पहले से अधिक मिलेंगी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : gjk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरन की 360 और कैल्शियम की मिलेंगी 720 गोलियां
आयरन की कमी से जूझ रहीं गर्भवती महिलाओं को अब आयरन की 360 और कैल्शियम की 720 गोलियां खाने के लिए मिलेंगी। महिलाओं को यह गोलियां छह महीने तक खानी होंगी, जिससे गर्भवती महिलाओं में होने वाली आयरन और कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सके।
एसीएमओ एवं एनएचएम प्रभारी डॉ.मातादीन ने बताया कि अधिक तर महिलाओं में आयरन एवं कैल्शियम की कमी पाई जाती है, लेकिन गर्भवती महिलाओं में इसकी मात्रा और भी कम होती है। एसीएमओ ने बताया कि आयरन एवं कैल्शियम का कम हो जाना जच्चा और बच्चा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉ.मातादीन ने बताया कि महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 से 14 के बीच होनी चाहिए, लेकिन 50 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में इसकी मात्रा 10 से भी कम होती है। इन महिलाओं में आयरन, कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए अब इन्हें 360 गोलियां आयरन की और 720 गोलियां कैल्शियम की खाने के लिए दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गोलियां उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आशा बहुओं एवं एएनएम की है।
--
दूध के साथ न खाएं आयरन की गोली
एसीएमओ डॉ.मातादीन ने बताया कि महिलाओं को आयरन की गोली दूध के साथ नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं, इसलिए महिलाओं को आयरन की गोलियां पानी के साथ ही खानी चाहिए।