{"_id":"668080bb2f5764b76f0fd554","slug":"pregnancy-poor-diet-making-one-anemic-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-123485-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भावस्था : बिगड़ा खानपान बना रहा एनेमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भावस्था : बिगड़ा खानपान बना रहा एनेमिक
विज्ञापन
महिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच रिपोर्ट लेती महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। उचित देखभाल और बिगड़ा खानपान गर्भवतियों को एनेमिक (खून की कमी) बना रहा है। शरीर में खून की कमी मां और गर्भ में पल रहे शिशु पर भी असर डालती है। एनीमिया से ग्रसित गर्भवतियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 21 मई से 20 जून तक 3815 महिलाओं की जांचें की गईं। इनमें 52 गर्भवती महिलाएं गंभीर एनेमिक मिलीं। खून सात प्वाइंट से भी कम था। कई महिलाएं एनेमिक की श्रेणी में नहीं थीं, लेकिन उनमें खून की कमी थी। चिकित्सकों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी का खतरा रहता है। इस वजह से शिशु के विकास में रुकावट आ सकती है।
महिलाओं में खून की कमी से बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। यही वजह है कि चिकित्सक गर्भवती को खास सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। खानपान में सुधार और पौटिक आहार लेने की नसीहत दी जाती है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि बिगड़ा खानपान इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन
गर्भवती अपने आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें। चुकंदर, पालक, चौलाई, साबुत दालें, केला आदि का सेवन करें। जंक फूड से परहेज करें। पाैष्टिक और संतुलित खानपान से खून की कमी दूर हो जाती है।