{"_id":"6914c6c53933c02bc803551d","slug":"pre-wedding-photoshoots-are-now-a-trend-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-160907-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब प्री वेडिंग फोटो शूट का बढ़ा चलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब प्री वेडिंग फोटो शूट का बढ़ा चलन
Wed, 12 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए तैयार किया गया सेटअप। स्रोत: फोटोग्राफर
लखीमपुर खीरी। बदलते दौर में प्री वेडिंग फोटो शूट का चलन अब छोटे शहरों तक पहुंच गया है। पहले जहां यह ट्रेंड सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित था, अब यहां भी जोड़े शादी से पहले यादगार लम्हे कैमरे में कैद कराने के लिए उत्साहित हैं।
अधिकांश जोड़े डेस्टिनेशन शूट के लिए नैनीताल, लखनऊ, ऊंटी, शिमला, बंगलुरू या अन्य खूबसूरत स्थलों को चुनते हैं, लेकिन अब जिले के अंदर भी शारदानगर और आसपास के प्राकृतिक स्थलों पर फोटो शूट करवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस बढ़ते चलन का सीधा असर स्थानीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बाजार पर पड़ा है।
कारोबारियों के अनुसार, पहले जहां एक शादी समारोह से 30 से 40 हजार रुपये की आमदनी होती थी। वहीं, अब प्री वेडिंग फोटो शूट का पैकेज डेढ़ से दो लाख रुपये तक पहुंच गया है। अब लोग सिर्फ तस्वीरें नहीं, बल्कि कहानीनुमा वीडियो और थीम बेस्ड शूट पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका मानना है कि यह उद्योग अब एक बड़े रोजगार क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, जहां युवाओं के लिए कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ये हैं बुकिंग के रेट...
प्री वेडिंग पैकेज - 70 हजार से दो लाख
शादी का पैकेज - 25 से 70 हजार
शादी समारोह - 25 हजार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब लोग क्रिएटिव शूट और थीम बेस्ड फोटो चाहते हैं। प्री वेडिंग के लिए लोग फोटोग्राफर की टीम को अपने खर्च पर दूर दराज लेकर जाने लगे हैं।
- अवनीश अवस्थी, फोटोग्राफर
-- -
प्री वेडिंग शूट से युवाओं में फोटोग्राफी का शौक भी कॅरिअर में बदल रहा है। बाजार में काफी संभावनाएं हैं। स्टूडियो का काम बढ़ गया है। इनकम में भी वृद्धि हुई है।
- सुशील, फोटोग्राफर