फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PRD jawan patrolling crushed to death by DCM

गश्त कर रहे पीआरडी जवान की डीसीएम से कुचलकर मौत

Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan patrolling crushed to death by DCM
हरिकरन फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान (लखीमपुर खीरी)। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर मनिकापुर पुलिस पिकेट के पास सोमवार रात में पैदल गश्त कर रहे पीआरडी जवान को डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र के गांव बेल रौसा निवासी पीआरडी जवान हरिकरन (45) थाना फरधान में तैनात था। सोमवार की रात 12 बजे हरिकरन अपने साथियों के साथ मनिकापुर पिकेट से रुकुंदीपुर बैंक तक पैदल गश्त कर रहा था। मनिकापुर से रुकुन्दीपुर तरफ पैदल आते समय लखीमपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने हरिकरन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। साथियों ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम को दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने गंभीर रूप से घायल हरिकरन को सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर विलाप करने लगे। साथी की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी सत्येंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उधर पुलिस ने नाकेबंदी कर फरधान थाने के आगे डीसीएम को घेर लिया। अपने को घिरता देख चालक डीसीएम को छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया मृतक के पुत्र राजू की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार सहित छह लोग घायल
मोहम्मदी। मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर गांव दुल्हापुर के पास दो कार और बाइक की भिड़़ंत हो गई। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर गांव दुल्हापुर के निकट मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बरवर की ओर से आ रही सेंट्रो कार, मोहम्मदी की ओर से आ रही बाइक में टक्कर मार कर जंगलीनाथ की ओर से आ रही कार से टकरा गई। इस घटना में गांव लिधियाई निवासी अरविंद कुमार (47), शिवांशु गिरि (11), आदर्श कुमार (11), भोला (12), मनीष (22), दुल्हापुर गांव निवासी सुमित कुमार (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम सत्यप्रकाश यादव ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक तीनों वाहनों पर दो-दो लोग सवार थे। सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed