फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pradhan son got the villager killed on complaint of fraud in Lakhimpur kheri

UP: लखीमपुर में प्रधान पुत्र ने ग्रामीण को ट्रक से कुचलवाया, घपले की शिकायत पर कराई हत्या; ऐसे खुला राज

Sat, 22 Mar 2025 01:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 01:32 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। होली से दो दिन पहले हुई ग्रामीण की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी मौत हादसे में नहीं बल्कि हत्या कराई गई थी। प्रधान के पुत्र ने इसकी साजिश रची थी।  

विज्ञापन
Pradhan son got the villager killed on complaint of fraud in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

लखीमपुर खीरी में होली से दो दिन पहले मितौली थाने के ग्राम पचदेवरा निवासी सुधीर की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। उनकी मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि प्रधान के पुत्र ने हत्या कराई थी। मृतक के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से शक हुआ तो पुलिस ने जांच की। मामला गांव में कराए गए कार्यों में घपले की शिकायत का निकला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


11 मार्च को थाना मितौली के ग्राम पचदेवरा निवासी सुधीर कुमार वर्मा किसी काम से अपनी मोटर साइकिल से लखीमपुर आए थे। काम पूरा होने के बाद वह शाम को घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने ट्रक की टक्कर से मौत की बात समझकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: हिस्ट्रीशीटर की फैक्टरी में टमाटर-मिर्च नहीं, खतरनाक केमिकल से बनता था सॉस, रेस्टोरेंट-ठेलों पर सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मौके से बरामद हुए मोबाइल फोन से कुछ रिकॉर्डिंग मिली तो परिजन हैरान रह गए। परिजनों ने एक ही इंसान के कई बार फोन करने और लोकेशन पूछने की बात पुलिस को बताई तो सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने घटना की जांच शुरू की। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल और रिकार्डिंग जैसे तथ्यों को आधार बनाते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी गई तो इस घटना का पर्दाफाश हो गया।

जांच में पुलिस ने पाया कि संतोष नाम का युवक कॉल कर सुधीर की लोकेशन ले रहा है और जानकारी गांव के प्रधान पुत्र जगत नारायण को दे रहा है। जगत नारायण उसी ट्रक के चालक के संपर्क में था, जिससे सुधीर का हादसा हुआ था। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। घटना में प्रधान पुत्र जगत नारायण, संतोष, ट्रक चालक सहित एक अन्य के शामिल होने की बात पता चली है। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। 

घपले की शिकायत करता था सुधीर 
पुलिस के अनुसार, सुधीर और प्रधान पुत्र के बीच विवाद था। मृतक प्रधान के कार्यों की लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहा था। इन्हीं शिकायतों और जांच को लेकर प्रधान पुत्र रंजिश मानता था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हो, इसलिए आरोपियों ने उसे ट्रक से कुचलकर मारा। इसकी साजिश वारदात से एक दिन पहले रची गई। 

ये भी पढ़ें- UP: शिव मंदिर के पास खेत जोत रहे थे महंत, ट्रैक्टर के आगे आया नाग, वीडियो बनाने पर हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश
 

सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा दुर्घटना जैसा लगे, इसके लिए प्लानिंग के तहत हत्या कराई गई। घटना के समय सबसे पहले मैं ही मौके पर पहुंचा था। मोबाइल की रिकॉर्डिंग ने पूरा राज खोल दिया। एक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed