फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pradhan reached the hospital after locking the snake in box in Lakhimpur kheri

UP News: सांप को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचे प्रधान, बोले- इसी ने मेरी पत्नी को डसा; इलाज से बची जान

Mon, 25 Aug 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 02:32 PM IST
सार

ईसानगर क्षेत्र के दरिगापुर गांव में बरसात के दौरान जहरीले सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। यह सांप अब आमजन के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शनिवार रात ग्राम प्रधान की पत्नी को सांप ने डस लिया, जिनको आनन फानन सीएचसी लाया गया। जहां समय से इलाज मिलने पर उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन
Pradhan reached the hospital after locking the snake in box in Lakhimpur kheri
अस्पताल में भर्ती महिला, डिब्बे में बंद सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ईसानगर क्षेत्र में दरिगापुर गांव के प्रधान अनुराग मौर्य की पत्नी पूनम को सांप ने डस लिया। यह देख प्रधान ने सांप को पकड़ डिब्बे में बंद कर लिया। वह डिब्बे में बंद सांप और पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने पूनम का इलाज शुरू किया। समय से इलाज मिलने पर उनकी जान बच गई। वहीं डिब्बे में बंद सांप को देखकर डॉक्टर ने कहा कि यह वाइपर प्रजाति का है। यह सांप काफी जहरीला होता है।

विज्ञापन

कमरे में था सांप 
दरिगापुर गांव निवासी ग्राम प्रधान अनुराग मौर्य की पत्नी पूनम मौर्य शनिवार रात कमरे में जा रही थी। इसी दौरान बेड के पास मौजूद वाइपर सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप को देखकर वह चीख पड़ी। प्रधान अनुराग दौड़कर कमरे में पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। पत्नी को तत्काल लेकर सीएचसी खमरिया पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई। 

यह भी पढ़ेंUP: चार माह भी नहीं चला दूसरा प्रेम विवाह, इस बात से खफा पति ने काटा सपना का गला, फिर दी जान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांपों से ग्रामीणों में दहशत  
एक सप्ताह पहले भी गांव की सुखरानी पत्नी प्रकाश को सांप ने काट लिया था, जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजकर समुचित इलाज करवाया। वहीं सांप के डसने की घटनाएं बढ़ने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बाबत चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सांप डसने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न फंसकर मरीज को सीधे अस्पताल लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed