{"_id":"674df2e79acd55e549098ac2","slug":"pradhan-got-angry-when-case-was-registered-under-light-sections-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-134317-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर भड़के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर भड़के प्रधान
विज्ञापन
पलिया तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे किसान संघ के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
पलियाकलां। पलिया ब्लाॅक ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले बड़ी तादाद में ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिसमें रानीनगर प्रधान प्रतिनिधि के साथ हमला होने व विपक्षियों पर हल्की धाराओं लगाने का आरोप लगाया है। निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
रानीनगर कॉलोनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र पाल यादव पुत्र रामदुलारे यादव ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। कहा गया है कि 29 नवंबर को ब्लाॅक के पंचायत सचिव ने एक विवाद को लेकर एक पक्ष को उनके घर पर बुलाया था। एक पक्ष के पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख पंचायत सचिव तो वहां से निकल लिए, लेकिन एक पक्ष के चंदन कुमार ने डायल 112 पुलिस बुला ली।
पुलिस ने जब चंदन को गाड़ी में बैठाया तो उनके विपक्षी भड़क गए और चंदन को जान से मारने के इरादे से गाड़ी से उतारने लगे। जिसमें 112 पीआरवी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। जब वह बीच बचाव करने लगे तो उक्त लोगों ने बांके से सिर पर हमला कर दिया। जिसका मुकदमा संपूर्णानगर थाने में दर्ज है। आरोप है कि मुकदमे में उचित धारा नहीं लगी हैं और न ही कोई आगे की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
एसडीएम से मामले की जांच कराकर पंचायत सचिव और अन्य दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जनरैल सिंह विर्क, प्रधान राजदीप सिंह रिंकू, शत्रोहन लाल समेत अन्य गांवों के कई प्रधान मौजूद रहे।