फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power supply schedule changed

बिजली सप्लाई का शेड्यूल बदला

Sat, 20 Feb 2016 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 20 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Power supply schedule changed
सिस्टम कंट्रोल लखनऊ के निर्देश पर लखीमपुर शहर की बिजली सप्लाई का शेड्यूल बदल दिया गया है। इसके मुताबिक जिला मुख्यालय को 15 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। बिजली सप्लाई का शेड्यूल बदलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, खासकर बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि नए रोस्टर के मुताबिक शहर में तीन चरणों में सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, दोपहर 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक और शाम 7.30 बजे से 10.30 बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर लागू होगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में दो चरणों में सुबह चार बजे से नौ बजे तक तथा शाम 4.30 बजे से 9.30 बजे बिजली कटौती का रोस्टर लागू रहेगा। एसडीओ टाउन ने बताया कि इस नए रोस्टर को शहर में लागू कर दिया गया है और अब लोगों को इसी के मुताबिक बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली कटौती का रोस्टर बदलने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक तरफ सुबह के समय लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा तो वहीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों को बिजली न मिलने के कारण उनकी परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed