फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power supply falters due to staff shortage

Lakhimpur Kheri News: स्टाफ की कमी से लड़खड़ा रही बिजली व्यवस्था

Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Power supply falters due to staff shortage
फॉल्ट दुरुस्त करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ते लोड और लगातार हो रहे फॉल्ट के बीच बिजली व्यवस्था लड़खड़ाती नजर आ रही है। शहर से लेकर गांवों तक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन पर्याप्त स्टाफ और टीमों की कमी से फॉल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन के नई बस्ती, गढ़ी, छाउछ, न्यू छाउछ, खीरी टाउन और कलेक्ट्रेट बिजली घरों से करीब 65 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। विभाग के अनुसार, अकेले लखीमपुर डिविजन में 24 घंटे के भीतर 70 से 80 शिकायतें पहुंच रही हैं, जबकि फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए केवल 20 टीमें हैं। ये टीमें भी तीन शिफ्टों में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के एलजी एजेंसी के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में दो दिनों से लो-वोल्टेज और पावर ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। मंडी फीडर पर बार-बार ट्रिपिंग होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। सदर कोतवाली के पास फॉल्ट के कारण काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीपुर, घोसियाना, गढ़ी, संकटा देवी मंदिर, सुआगाड़ा और हिदायत नगर समेत कई इलाकों में रात में कई बार बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। गांवों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी कई बार घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती।
-------------
छंटनी के बाद घट गए कर्मचारी
संविदा विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि पिछले वर्ष छंटनी के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हटा दिया गया। पहले जहां एक बिजली घर पर 10-10 टीमें रहती थीं, वहां अब केवल चार-चार टीमें बची हैं। कर्मचारियों के मुताबिक काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन संसाधन और स्टाफ कम होने से दिक्कतें बढ़ रही हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि लगातार फॉल्ट और बढ़ती शिकायतों के बीच उन्हें दिन-रात काम करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

---------
शहर के बिजली घरों के नंबर
गढ़ी- 9453004761
नई बस्ती- 9453005069
कलक्ट्रेट- 6387832206
खीरी टाउन- 9453005079
छाउछ- 9453005074
न्यू छाउछ- 9453005070
-------
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत मिलते ही टीमों को मौके पर भेजकर फॉल्ट ठीक कराया जाता है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 70 से 80 शिकायतें मिल रही हैं।
- शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed