फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power department ban on discount plan

बिजली विभाग की छूट योजना पर लगी रोक

Wed, 09 Dec 2015 04:51 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 09 Dec 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
Power department ban on discount plan
नियमित रूप से बिजली बिल न जमाकर छूट योजना का इंतजार करने वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। नियामक आयोग ने छूट योजना को ईमानदार और नियमित रूप से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बताया है। आयोग के मुताबिक इससे नियमित रूप से जमा करने के लिए भेजे जाने वाले बिलों को रोककर रखा जाता है। जिससे राजस्व का नुकसान भी होता है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 15 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है। जो पिछले एक साल से जमा नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूलने के लिए नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष के आखिरी महीनों में बिजली बिलों के ब्याज दर में एकमुश्त समाधान योजना या 50 प्रतिशत छूट योजना लागू की जाती थी। नियामक आयोग ने कहा है कि इससे नियमित रूप से बिजली अदा करने वाले उपभोक्ताओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इसलिए आयोग ने यह निर्णय लिया है कि एक ही तरह के उपभोक्ताओं के साथ दो तरीके का व्यवहार उचित नहीं है। इससे राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। आयोग ने छूट योजना पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ईई ने बताया कि योजना समाप्त होने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिजली बिल जमा कराने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed