फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power and water problems on Maha Shivaratri

महाशिवरात्रि पर बिजली-पानी की दिक्कत

Tue, 17 Feb 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Power and water problems on Maha Shivaratri
महाशिवरात्रि के मौके  पर भी जिला मुख्यालय पर बिजली-पानी को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हर रोज सुबह सात बजे होने वाली बिजली की रोस्टरिंग मंगलवार को भी जारी रही। बता दें कि लखीमपुर शहर में 15 घंटे की बिजली सप्लाई देने का रोस्टर लागू है। सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक और रात 11 बजे से लेकर चार बजे तक बिजली कटौती का समय निर्धारित है। महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को उम्मीद थी कि आज उन्हें बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन 132 केवी छाउछ उपकेंद्र से सुबह सात बजे ही बिजली सप्लाई काट दी गई। जिससे लोगों को पानी की किल्लत की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि यहां जितनी बिजली उपलब्ध मिलती है। उतनी लोगों को सप्लाई की जा रही है। कटौती का निर्णय सिस्टम कंट्रोल से किया जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed