फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Postmortem could not be done even after more than 36 hours

Lakhimpur Kheri News: 36 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम

Mon, 18 Aug 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Postmortem could not be done even after more than 36 hours
लखीमपुर खीरी। बीते शनिवार को शारदा नदी से मिले शव का 36 घंटे बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। शव पर फूलबेहड़ और पढुआ निवासी दो अलग-अलग परिवार अपना हक जताया। वे डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी में बीती शनिवार शाम एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही थी। रविवार सुबह इस बात की जानकारी होने पर फूलबेहड थाना क्षेत्र के अंदेशनगर की मंसूला देवी ने पति रामाशीष पुत्र बिरजू का शव होने का दावा किया।
विज्ञापन

मंसूला देवी ने बताया कि सात अगस्त को पति गांव से लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी फूलबेहड़ थाने में दर्ज है। दूसरी ओर थाना पढ़ुआ के भगहा (मंझरा पूरब) के विजय पाल ने शव की पहचान अपने 38 वर्षीय पिता गोकुल प्रसाद के रूप में की। विजय पाल का कहना था कि उसके भी पिता एक सप्ताह पहले रिश्तेदारी से घर जाते समय गायब हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी पढ़ुआ थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष अपने अपने परिजन का शव होने का दावा करने से पुलिस असमंजस में पड़ गई थी। शव पिछले 36 घंटे में मोर्चरी में रखा है। शारदानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो अलग अलग लोग शव पर हक जता रहे हैं। पहचान न होने से शव अज्ञात हो गया, जिसका 72 घंटे पूरे होने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed