फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Postmen became great helpers during the Corona period

कोरोना काल में डाकिये बने बड़े मददगार

Thu, 22 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Postmen became great helpers during the Corona period
डाल विभाग की यह व्यवस्था बीमारों और बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी साबित हुई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान लगे लॉकडाउन में जब लोग घर से निकलने में डर रहे थे, उस समय डाकिया कोरोना वारियर्स के रूप में घर-घर जाकर उन्हें उनके बैंक या एटीएम पर जाए बिना ही धन मुहैया करा रहे थे। यह व्यवस्था बीमारों और बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी साबित हुई।
भारतीय डाक विभाग ने 2018 में सभी जिला मुख्यालय पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोली हैं। इसके तहत बैंक के एईपीएस (आधार इनविल्ड पेमेंट सिस्टम) के तहत लोगों को घर बैठे उनके किसी भी बैंक खाते से धन निकालकर जरूरतमंद तक पहुंचाने की व्यवस्था है। बशर्ते बैंक खाते में ग्राहक का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक हो।
विज्ञापन

कोरोना काल में जब बैंक शाखाएं अल्प समय के लिए ही खुल रहीं थीं उस वक्त यह एप काफी मददगार साबित हुआ। इस दौरान करीब एक लाख लोगों ने डाक विभाग की इस सुविधा का लाभ उठाया। तत्कालीन डीएम शैलेंद्र सिंह ने इस सिस्टम की सराहना की और योजना के लिए महा लॉगिंग डे का आयोजन किया। इससे केवल एक दिन के अंदर पोस्ट पैमेंट बैंक में 6600 एकाउंट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी मंडल के डाक अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 31 अक्टूबर 2020 तक एईपीएस योजना के तहत 153404 ट्रांजेक्शन हुए और 243071833 रुपये विभिन्न बैंकों से निकालकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए। इस सिस्टम से करीब एक लाख लोग लाभान्वित हुए।
31 अक्टूबर तक हुए साढ़े तीन लाख से आधिक ट्रांजक्शन
डायरेक्ट बेनीफिट योजना के तहत एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक 350043 ट्रांजक्शन हुए और एक करोड़, 50 लाख, 64 हजार, 471 रुपये निकालकर पात्रों तक पहुंचाए गए। योजना में करीब 30 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा माइक्रो एटीएम कैंप लगाए गए हैं। लखीमपुर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में शाखा प्रबंधक के रूप में मनोज कुमार शर्मा कार्यरत हैं। उनका कहना है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक के माध्यम से छोटे व्यापारियों के डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर की योजना भी चलाई जा रही है।

कैसे काम करता है एईपीएस सिस्टम
एईपीएस एक एप के जारिए संचालित होता है। इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे पैसों की जरूरत संबंधी संदेश भेज सकता है। इस संदेश के मिलते ही कुछ ही देर में पोस्टमैन उनके दरवाजे पर पहुंच जाएगा। डिवाइस पर अंगूठा लगाकर उसे 10 हजार रुपये तक का भुगतान कर देगा। यह पैसे उसके एकाउंट पोस्ट पेमेंट बैंक निकाल लेगा। इससे ग्राहक को घर बैठे धन मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed