फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pooja was chosen as Teej Queen

Lakhimpur Kheri News: पूजा तीज क्वीन चुनी गईं

Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pooja was chosen as Teej Queen
तीज क्वीन पूजा अग्रवाल को पुरस्कृत करतीं संस्था की सदस्य। स्रोत - संस्था - फोटो : उफनाई यमुना नदी।
लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ ने श्री महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर परिसर में सावन तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक करते हुए अपनी छवि को आत्मविश्वास से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता की विजेता पूजा अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत तीज स्पेशल डांस से हुई, जिसे नूपुर अग्रवाल, पूजा अग्रवाल और चेतना अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद मैंगो डिश प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मधु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूजा गोयल, शिवांगी अग्रवाल, मधुर अग्रवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशेष आकर्षण रहा कान्हा का झूला सजाओ प्रतियोगिता जिसमें शुभी अग्रवाल, निक्की मित्तल, नीतू अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, शालू डालमिया, वर्तिका अग्रवाल व किरण अग्रवाल ने भाग लिया। कार्यक्रम में संघ की अध्यक्ष पूनम मित्तल, अरुणा अग्रवाल, डॉ. रुचिका अग्रवाल, कविता, लता अग्रवाल कार्यकारिणी की सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed