{"_id":"68c5c8358d0964526d0886fd","slug":"politics-heated-up-again-over-the-organization-of-dussehra-fair-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-155693-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दशहरा मेले के आयोजन पर फिर गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दशहरा मेले के आयोजन पर फिर गरमाई राजनीति
Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में सभासदों की बैठक को संबोधित करते सभासद व मेला अध्यक्ष कौशल तिवारी। संवाद
- फोटो : mathura
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेले के आयोजन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पहले हुई बैठक में ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की मौजूदगी में तय हुआ था कि मेला पूर्व वर्षों की तरह नगर पालिका ही कराएगी। इसके लिए सभासद कौशल तिवारी को मेला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
हालांकि, अब प्रशासन की ओर से मेला टेंडर के जरिये कराने की तैयारी ने पूरे मामले को फिर गरमा दिया है। शनिवार को इस प्रस्ताव पर सभासदों ने नाराजगी जताते हुए बैठक बुलाई। सभासदों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया से मेला कराने पर खर्च बढ़ेगा, जिससे दुकानदारों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं, पारंपरिक तरीके से आयोजन होने पर स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलता है और नगरवासी बिना अतिरिक्त भार के उत्सव का आनंद ले सकते हैं।
बैठक में सभासदों ने ईओ संजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ईओ हर वर्ष विवाद खड़ा करते हैं और किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया लागू करना चाहते हैं। सभासद कुमुदेश शंकर शुक्ला ने साफ चेतावनी दी कि चाहे संघर्ष कितना भी लंबा चले, लेकिन मेला नगर पालिका ही कराएगी। उन्होंने सोमवार से आंदोलन शुरू करने का एलान किया।
विज्ञापन
नगर में दशहरा मेला आयोजन को लेकर प्रशासन और सभासदों के बीच यह खींचतान अब टकराव का रूप लेती दिख रही है।
इस बैठक में मेला अध्यक्ष सभासद कौशल तिवारी, कुमुदेश शंकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, विक्रम गुप्ता, रविंद्र रावत, मनोज राज, बृजेश पाल, किशोरी लाल सहित कई वर्तमान व पूर्व सभासद मौजूद रहे।