{"_id":"5f147d918ebc3e63954b3f62","slug":"political-lakhimpur-news-bly413318572","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल सम्मेलन में परिवहन मंत्री ने गिनाए सरकार के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल सम्मेलन में परिवहन मंत्री ने गिनाए सरकार के काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। गोला विधानसभा क्षेत्र का वर्चुअल सम्मेलन जूम एप के जरिए हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने सरकार के काम गिनाए।
उन्होंने कहा कि भारत विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल रहा है। कोरोना काल में संकट से लड़ते हुए प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग की समस्याओं का ध्यान रखा है। लोगों को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज, जनधन खाते में महिलाओं को 500 रुपये, निर्धनों को तीन महीने तक निशुल्क राशन देने की व्यवस्था की। वहीं विपक्ष कोरोना काल में कोई कार्य न करके केंद्र सरकार को कोसने का काम कर रहा है। वहीं भारत सरकार ने चीन को भी करारा जवाब दिया है। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने किया। सम्मेलन में विधायक अरविंद गिरि, जिलाउपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय माहेश्वरी, विनोद वर्मा, शत्रुघ्न मिश्र, रविंद्र कटियार, धीरज बाजपेयी, मनोज अवस्थी आदि शामिल हुए।