फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

सपा के तीन कार्यकर्ता उठाए, किया पाबंद

Sun, 22 Dec 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
political
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। प्रदर्शन की सुगबुगाहट पर अलर्ट हुई पुलिस ने शुक्रवार रात सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष समेत तीन कार्यकर्ताओं को उनके आवास से उठा लिया। उन्हें शांतिभंग करने की आशंका में पाबंद कर निजी मुचलकों पर शनिवार को छोड़ा गया। इधर, राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी और सपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की नीतियों, एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता शनिवार की सुबह नगर में प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम पुलिस हरकत में आ गई। रात में करीब 11 बजे पुलिस ने निवर्तमान नगर अध्यक्ष वारिस अली, रजा हुसैन मंसूरी और लियाकत अली को उनके आवास पर दबोच लिया। तीनों को कोतवाली लाया गया। सभी को पूरी रात कोतवाली में बैठाए रखा गया। सुबह शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर निजी मुचलकों पर छोड़ दिया। शनिवार को भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने दंगा नियंत्रक उपकरणों के साथ नगर में भ्रमण किया। वहीं फायर ब्रिगेड के सुरेंद्र सिंह शिंदे सदर चौराहे पर अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस की अलग अलग टीमें नगर में मस्जिदों अल्पसंख्यक बाहुल्य मोहल्लों में गश्त करती रहीं। कृषक समाज इंटर कॉलेज में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी और सपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की नीतियों, एनआरसी, सीएए का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थ व्यवस्था और प्रशासनिक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए एनआरसी और सीएए जैसे मुद्दों का सहारा ले रही है, जो कि असंवैधानिक तथा संविधान एवं लोकतंत्र पर कुठाराघात है। राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए संविधान की रक्षा करें। इस दौरान अशोक वर्मा, आकाश लाला, मोहम्मद शोएब, खुर्शीद अहमद, रजी खां आदि रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने गांवों में किया रूट मार्च
तिकुनिया। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में कोतवाली पुलिस ने रूट मार्च किया। कसबे सहित प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने फोर्स के साथ टायर चौराहा, स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, पुरानी कोतवाली रोड, माल गोदाम रोड, गुरुनानक देव एकेडमी रोड, कौडिय़ाला मार्ग होते हुए खमरिया कोइलार सहित अन्य गांवों में रूट मार्च किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed