फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police will continue to protect the prime minister in the labyrinthine

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police will continue to protect the prime minister in the labyrinthine
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
- छह एसपी, तीन एएसपी और 28 सीओ भी लगाए गए
विज्ञापन

- 13 फरवरी को जीआईसी मैदान में होगी जनसभा 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। बाहरी जिलों से छह एसपी, तीन एएसपी और 28 सीओ समेत करीब 500 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी के साथ जिले का भी भारी फोर्स लगेगा। एसपीजी दिल्ली के डीआईजी एसके शर्मा के गुरुवार की देर शाम तक लखीमपुर पहुंचने की संभावना है। 
दूसरे चरण में जिले में मतदान 15 फरवरी को होना है। 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। जनसभा का कार्यक्रम भी पुलिस और प्रशासन को मिल चुका है। फोर्स की कमी से जूझ रही खीरी पुलिस की प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर परेशानियां बढ़ गईं है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था में छह एसपी, तीन एएसपी और 28 सीओ, 14 एसओ, 100 दरोगा, पांच महिला दरोगा, 100 सिपाही और 17 महिला सिपाही लगाए जाएंगे। बाहरी फोर्स के अतिरिक्त जिले से एएसपी, छह सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 17 एसआई भी व्यवस्था की कमान संभालेंगे। जनसभा स्थल पर तीन कंपनी पीएसी भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
पुलिस लाइंस में उतरेंगे हेलीकॉप्टर
प्रधानमंत्री और उनके साथ आने वाले दो अन्य हेलीकॉप्टरों को पुलिस लाइंस ग्राउंड में उतारा जाएगा। पुलिस लाइंस में बने हेली पैड से निर्धारित दूरियों पर दो अन्य हेली पैड बनाए जाएंगे। जिस पर वायु सेना सहित उनके साथ आने वाले दोनों हेलीकॉप्टरों को उतारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपीजी डीआईजी के देर शाम पहुंचने की संभावना
प्रधानमंत्री का विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) गुरुवार की शाम तक खीरी पहुंच जाएगा। दस्ते को लेने पुलिस विभाग का वाहन शाहजहांपुर भेजा गया है। उधर, एसपीजी डीआईजी दिल्ली एसके शर्मा के देर शाम तक लखीमपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 
प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छह एसपी, तीन एएसपी, 28 सीओ समेत करीब पांच सौ पुलिसकर्मी बाहरी जिलों से आएंगे। एसपीजी दिल्ली के डीआईजी भी देर रात तक लखीमपुर पहुंच जाएंगे।
- दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed