{"_id":"69ab1a916c42b7e5fa039b3d","slug":"police-who-went-to-stop-the-abuse-were-attacked-chased-and-beaten-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169761-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गाली-गलौज रोकने गई पुलिस पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गाली-गलौज रोकने गई पुलिस पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया। गांव भैंसटा के मजरा कल्लुआ में गाली-गलौज की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लोगों ने पुलिस को घेरकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की तथा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने 10 नामजद समेत 20–25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाने के उपनिरीक्षक महेश द्विवेदी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि गांव भैंसटा में कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर घर जाने के लिए कहा। इसी दौरान सूरज कुमार, उसकी पत्नी, प्रमोद कुमार व उसकी पत्नी, संदीप उर्फ भोला, राकेश, मनोज व उसकी पत्नी, रवि और मोनू समेत अन्य लोग एक राय होकर आक्रामक हो गए।
आरोप है कि सभी ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान भाले और गड़ासे लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मामले में मेडिकल परीक्षण कराकर 10 नामजद और 20–25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- -
घटना के बाद होली का त्योहार होने के कारण पुलिस शांति व्यवस्था में लगी रही। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी