{"_id":"68b5e6b4fc38ff4a4503ce21","slug":"police-should-move-two-steps-ahead-of-criminals-only-then-crimes-will-be-curbed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-154649-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अपराधियों से दो कदम आगे चले पुलिस, तभी लगेगी वारदातों पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अपराधियों से दो कदम आगे चले पुलिस, तभी लगेगी वारदातों पर लगाम
Tue, 02 Sep 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्राप्त करते सहयोगी डॉ.धीरेन्द्र वर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वारदात पर नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो, इसके लिए पुलिस को अपराधियों से दो कदम आगे चलना होगा। आज जिन पुलिसकर्मियों का सम्मान हुआ है, वे किसी न किसी पुलिस के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
ये बातें सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम के तहत उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने कहीं। एलआरपी रोड स्थित होटल एलीट इन में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले 18 पुलिसकर्मियों का सम्मानित किया गया। इसमें कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने लोगों की जान बचाने का भी कार्य किया।
विज्ञापन
आईपीएस विवेक ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। सम्मानित पुलिसकर्मी अपने अन्य साथियों के साथ यह बात साझा करेंगे तो निश्चित तौर पर वह भी इससे प्रेरित होंगे। आगामी सत्र में एक नई टीम उभरकर सामने आएगी। उन्होंने पुलिस की मेहनत और जिम्मेदारी पर चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
एसओ मितौली रविंद्र कुमार सोनकर, बेहजम चौकी प्रभारी सिंद्धात पंवार, नीमगांव एसआई जितेंद्र पाल सिंह, स्वाॅट टीम में जय प्रकाश यादव, सिकंदराबाद चौकी प्रभारी आशीष सेहरावत, सेठघाट चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, ओयल चौकी प्रभारी पटेल सिंह राठी, मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश सिंह, आरक्षी शाहरुख खां, इमरान, शनि यादव, ओम प्रकाश मिश्र, जानी कुमार, सुनील कुमार, ओम मिश्रा, गोल्डन, अमरजीत सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर शरद शुक्ल।
कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी
आईसीसी मेंबर डाॅ. रवि शंकर त्रिवेदी, माया हाॅस्पिटल एंड मल्टीस्पेशलिटी सेंटर के डॉ. बृजेंद्र कुमार वर्मा, दीप हेल्थ केयर के डॉ. सुदीप वर्मा, चंद्रानी हाॅस्पिटल से डॉ. धीरेंद्र वर्मा, किलकारी हाॅस्पिटल से डॉ. अंजनी मिश्रा और डॉ. सुप्रिया मिश्रा, डॉ. एसके चौधरी, नवोदय पब्लिक स्कूल डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक पंकज पुरवार।
बिना किसी थकान के पुलिस करती है 24 घंटे ड्यूटी : डॉ. रविशंकर
आईसीसी मेंबर डॉ. रविशंकर त्रिवेदी ने कहा कि पुलिस बिना थके 24 घंटे काम करती है। कई बार पुलिस को उल्टी-सीधी बातें भी सुनने को मिलती हैं, लेकिन इसके बाद भी वह सुरक्षा में डटे रहते हैं। ऐसे पुलिसकर्मी सम्मान के पात्र हैं। किलकारी हाॅस्पिटल के डॉ. अंजनी मिश्रा ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस की मदद के लिए 24 घंटे उनके अस्पताल के दरवाजे खुले हैं।

अमर उजाला के उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्राप्त करते सहयोगी डॉ.धीरेन्द्र वर

अमर उजाला के उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्राप्त करते सहयोगी डॉ.धीरेन्द्र वर