फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police rushed to Rakheti intersection to nab the wanted man for cow slaughter

Lakhimpur Kheri News: रकेहटी चौराहे पर गोकशी के वांछित को पकड़ने के लिए दौड़ी पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to Rakheti intersection to nab the wanted man for cow slaughter
पुलिस को देखकर भागता आरोपी। स्रोत सीसीटीवी फुटेज - फोटो : टूंडला में रिमझिम बरसात के बीच सुहाना हिल स्टेशन जैसा नजारा संवाद
निघासन। फूलबेहड़ क्षेत्र में दर्ज गोकशी के मामले के एक वांछित आरोपी को पकड़ने के दौरान बृहस्पतिवार शाम रकेहटी चौराहे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आरोपी के पीछे दौड़ रही पुलिस का घटनाक्रम पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि आरोपी पुलिस की सरकारी गाड़ी से उतरकर भागा था। हालांकि, पुलिस ने इस दावे का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह निराधार बताया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुर गांव में बुधवार को हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस पढ़ुआ थाना क्षेत्र के रायपुर सोठियाना निवासी वांछित आरोपी मोबिन की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस रकेहटी चौराहे पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


--------------गोकशी के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस रकेहटी चौराहे पहुंची थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया। सरकारी वाहन से आरोपी के भागने की बात पूरी तरह निराधार है।
-पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed