{"_id":"6a2464269ea7cd5e0803f353","slug":"police-reached-several-houses-in-search-of-non-bailable-warrantee-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176939-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गैर जमानती वारंटी की धरपकड़ में कई घरों पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गैर जमानती वारंटी की धरपकड़ में कई घरों पर पहुंची पुलिस
Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
टूटा दरवाजा। स्रोत : वीडियो ग्रैब
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार रात मोहल्ला नीची भूड़ में पुलिस ने गैर जमानती वारंटी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। कार्रवाई के दौरान एक महिला ने पुलिस पर दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि महिला सभासद के घर पहुंचने पर पालिका सदस्यों ने नाराजगी जताई।
पुलिस टीम गोकशी के मामले में वांछित गैर जमानती वारंटी की गिरफ्तारी के लिए मोहल्ले में पहुंची थी। आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस महिला सभासद नसरीन बानो के घर पहुंची और दरवाजा पीटने लगी। पड़ोस की रुखसार खान पत्नी नबी अहमद ने पुलिस पर दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाया।
अगले दिन सभासद नानकचंद वर्मा, राजेश अवस्थी, हरिओम वर्मा, महिला सभासद के पति रज्जन खां और इजरान अली ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। सूचना पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने कार्रवाई पर खेद व्यक्त किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पालिका अध्यक्ष ने महिला के क्षतिग्रस्त दरवाजे को बनवाने का आश्वासन दिया। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।