{"_id":"68a370a1cec2a8561900d5af","slug":"police-officer-accused-of-misbehaving-with-advocate-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-153461-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप
Mon, 18 Aug 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीओ को ज्ञापन देते सिविल बार एसोसिएशन निघासन के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता व उनके साथी। संवाद
निघासन। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता व महामंत्री हरिनंदन लाल की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सीओ शिवम कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तिकुनिया कोतवाल पर साथी अधिवक्ता रामजी राना से अभद्रता का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि रामजी नौ अगस्त को डांगा चौराहे पर जिला बदर रह चुके अपराधी द्वारा एक परिवार से की जा रही मारपीट को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अपराधी ने डायल 112 को सूचना दे दी। पीआरवी अधिवक्ता को साक्ष्य के लिए कोतवाली ले गई। आरोप है कि अगले दिन परिचय देने के बाद भी तिकुनिया कोतवाल ने उनसे अभद्रता की। शांतिभंग का फर्जी आरोप लगाकर न्यायालय में चालान भेज दिया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना से प्रतीत होता है कि तिकुनिया पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ है। अधिवक्ताओं ने मामले की गहन जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद