फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

एसपी ने कहा-पड़ोसी थानों से समन्वय बनाकर मजबूत करें गश्त

Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक करते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार की शाम हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी विजय ढुल ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए पड़ोसी थानों से समन्वय बनाकर प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने थानेवार अपराधों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने, शातिर पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करने की सख्त हिदायत दी। एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी से लेकर बीट सिपाही तक जमीन के विवादों पर कड़ी मजर रखें और सतर्कता बरतें। विवादों की रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेजें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट दें। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ितों से स्वयं वार्ता करके निस्तारण की गुणवत्ता की जानकारी लें। पीआरवी 112 वाहनों का औचक निरीक्षण कर उनकी सतर्कता देखें। इसके अलावा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई आदि को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध समीक्षा बैठक से पहले सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी गईं और समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी अरुण कुमार सिंह, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रात गश्त पर निकले एसपी मिश्राना चौकी पहुंचे, मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी। रात्रि गश्त पर निकले एसपी अचानक मिश्राना पुलिस चौकी पहुंच गए, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने चौकी परिसर का भ्रमण कर अभिलेख देखे। अभिलेखों में मामूली खामियां मिलने और रखरखाव ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात एएसपी अरुण कुमार सिंह के साथ गश्त पर निकले एसपी विजय ढुल ने शहर सहित आसपास थानों की गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वह अचानक शहर की मिश्राना पुलिस चौकी पहुंच गए। अचानक एसपी को देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों मे हड़कंप मच गया। एसपी ने चौकी परिसर का भ्रमण किया। कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण कर अभिलेख देखे। अभिलेखों में मामूली खामियां मिलने और रखरखाव ठीक न मिलने पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई और कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने और साफ-सुथरी वर्दी पहने के सख्त निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed