फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

आईजी ने कहा-अपराधों की रोकथाम को शुरू की जाएगी उच्च निरीक्षण प्रणाली

Mon, 09 Nov 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
police
मातहतों को दिशा निर्देश देतीं आईजी लक्ष्मी सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने मैलानी थाने के निरीक्षण के दौरान कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए लखीमपुर शहर में उच्च निरीक्षण प्रणाली शुरू की जाएगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आईजी लक्ष्मी सिंह दोपहर 12 बजे थाने पहुंची। उन्होंने आवासीय परिसर, कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क और मालखाने आदि का मुआयना किया। कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। कहा-हेल्पडेस्क में आने वाली शिकायतों का फीडबैक 24 घंटे के अंदर देना जरूरी होगा। तभी इसकी उपयोगिता सार्थक होगी। इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती थाना प्रभारियों से वार्ता की। अमर उजाला के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि और बेहतर पुलिसिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयोग के तौर पर लखीमपुर शहर में उच्च निरीक्षण प्रणाली शुरू की जाएगी । इसका सर्वे कराया जा रहा है ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। सफल रहने पर अन्य जगहों पर भी इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने डीएम से तालमेल कर जिले में खाद की सही बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मैलानी थाने में आईजीआरएस शिकायतों के कम निस्तारण पर चिंता जताते हुए शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने की नसीहत दी। आईजी ने बताया कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वन अपराधों की भी रोकथाम की जाएगी। मैलानी थाने में और आवास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कोशिश कर जल्द ही स्वीकृत कराकर आवासों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ रविंद्र वर्मा, प्रभारी विद्या शंकर शुक्ला आदि रहे।
-
चेयरमैन के पति की हत्या का खुलासा करने वाली टीम होगी पुरस्कृत
मैलानी। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नगर पंचायत चेयरमैन सत्यवती के पति देवेंद्र प्रताप हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। देवेंद्र प्रताप पिछले महीने की 11 तारीख की शाम साढ़े सात बजे अपने खास दोस्त धीरेंद्र उर्फ धीरू के साथ घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। पुलिस ने खुलासा कर उनके अतिविश्वसनीय और खास दोस्त धीरू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर चलतुआ गांव के पास खीरी ब्रांच नहर से देवेंद्र प्रताप का शव और नगर की फॉरेस्ट कॉलोनी के पास स्थित रेलवे तालाब से उनका मोबाइल भी बरामद कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed