{"_id":"6ad7a287d1cd0f0fca01b7ab","slug":"farmer-died-by-drowning-post-mortem-report-reveals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-188020-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसान की डूबने से हुई थी मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसान की डूबने से हुई थी मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tue, 20 Oct 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक रामखिलावन का फाइल फोटो
मझगईं। थाना क्षेत्र के बबौरा गांव निवासी किसान राम खिलावन की डूबने से मौत हुई थी, यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। परिजन के मुताबिक रविवार सुबह करीब दस बजे मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकले थे। मगर दोपहर बाद तक भी घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।
शाम करीब पांच बजे लापता किसान के पुत्र मोहित को पिता का शव सललहा तालाब किनारे पड़ा था। मोहित के मुताबिक सिर हल्का सा पानी में व बाकी हिस्सा तालाब के बाहर पड़ा मिला था। इससे परिजनों ने जहरीली शराब पिलाकर हत्या की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा था। सोमवार शाम पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव घर आया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राम खिलावन की मौत डूबने से हुई बताई जा रही है। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया है कि राम खिलावन की मौत डूबने से हुई आई है। किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
पत्नी व बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
मझगई। किसान राम खिलावन की मौत से पत्नी व बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़। राम खिलावन एक पुत्र के साथ घास फूस से बने घर में पत्नी गुड्डी के साथ रहता था। मेहनत मजदूरी कर जो लाता उसी से घर का खर्चा चलता था। मृतक की पत्नी ने रोते हुए कहा कि पति ही कमाने वाला था, मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से दो बेटियों के हाथ पीले कर दिए थे। एक पुत्र है जो कक्षा 12 में पढ़ता है। पति की मौत से अब कहां से बेटे की पढ़ाई होगी और कहां से घर का चूल्हा जलेगा।