फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Resurgence in the earthen cookware business; high demand for griddles (tawas) and pans (kadhais

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी के बर्तनों के कारोबार में लौटी रौनक, तवा-कढ़ाई की मांग ज्यादा

Tue, 20 Oct 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Resurgence in the earthen cookware business; high demand for griddles (tawas) and pans (kadhais
खीरी रोड पर लगी मिट्टी के बर्तनों की दुकान। संवाद
लखीमपुर खीरी। मिट्टी के तवा और कढ़ाई अब रसोई में फिर से अपनी जगह बनाने लगे हैं। बदलती जरूरतों के साथ कुम्हारों ने पारंपरिक बर्तनों को नया रूप दिया है। बाजार में मिट्टी के तवा, कढ़ाई, हांडी, फ्राइपैन और गिलास जैसे उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इनकी बढ़ती मांग से मिट्टी के बर्तनों के कारोबार को सहारा मिल रहा है। खासकर खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की खीरी रोड पर मिट्टी के बर्तनों की दुकान लगाने वाले इसराइल ने बताया कि ग्राहक अब केवल घड़े, सुराही और कुल्हड़ ही नहीं, बल्कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के बर्तन भी खरीदने आ रहे हैं। तवा, कढ़ाई और हांडी जैसे बर्तनों की मांग है। उनके मुताबिक मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी करने वालों में ऐसे ग्राहक भी हैं, जो इनमें भोजन पकाना पसंद करते हैं।दुकान पर बर्तन खरीदने पहुंचीं महिला ग्राहक आरती शुक्ला और रेनू ने बताया कि मिट्टी के बर्तनों में बना भोजन अधिक स्वादिष्ट लगता है। इसी वजह से उन्होंने भी कढ़ाई और हांडी जैसे बर्तन खरीदे हैं। उनका कहना है कि मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने की परंपरा अब नए रूप में फिर से पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

पहले कुम्हारों का कारोबार मुख्य रूप से घड़े, सुराही, दीये और कुल्हड़ जैसे पारंपरिक उत्पादों पर निर्भर था। अब बाजार की मांग को देखते हुए वे आधुनिक रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी तैयार कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को नए विकल्प मिल रहे हैं और मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दुकानदारों को भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed