{"_id":"6ad7a2333819adc802047c4c","slug":"abhilekh-akshaj-and-pratham-emerged-victorious-in-the-chess-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-188030-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शतरंज प्रतियोगिता में अभिलेख, अक्षज और प्रथम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शतरंज प्रतियोगिता में अभिलेख, अक्षज और प्रथम ने मारी बाजी
Tue, 20 Oct 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
शतरंज टूर्नामेंट में दो दो हाथ आजमाते बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में शतरंजको बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला शतरंज क्लब की ओर से गोला स्थित उदय देवी चिल्ड्रेन एकेडमी (यूडीसीए) में इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 2026 (लेवल-1 स्कूल चैंपियनशिप) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-10 आयु वर्ग में अभिलेख पटेल, अभयम मिश्रा और आरव सिंह राठौर ने ट्रॉफी हासिल की। प्रथम गुप्ता और प्रियांशु गुप्ता को मेडल प्रदान किए गए। अंडर-13 वर्ग में अक्षज सैनी, वत्सल गुप्ता और प्रत्युष विहान ने ट्रॉफी जीती, जबकि विराट गुप्ता और अथर्व श्रीवास्तव को मेडल मिले। अंडर-17 वर्ग में प्रथम साहनी और अब्दुल अहद खान ने पुरस्कार प्राप्त किए। बालिका वर्ग में अंजाला फातमा, आद्या राजपूत, इशानी और अविका वर्मा को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट समन्वयक शंभुज मिश्रा ने कहा कि शतरंज से बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित होता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आयोजन में टूर्नामेंट सलाहकार सीपी मिश्रा, आर्बिटर अभिषेक शुक्ला, पंकज और मानस मौजूद रहे।