फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police got 135 video clips so far in lakhimpur kheri violence case

लखीमपुर खीरी: अब तक तिकुनिया कांड से जुड़े 135 वीडियो क्लिप मिले, घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच टीम ने और वीडियो भेजने के लिए नंबर जारी किया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो या फोटो देने वाले व्यक्ति का ब्योरा गुप्त रखा जाएगा। 

विज्ञापन
police got 135 video clips so far in lakhimpur kheri violence case
लखीमपुर खीरी बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिकुनिया कांड में जांच कर रही टीम को अब तक 135 वीडियो क्लिप मिल चुके हैं। इसके अलावा फोटो व सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। हालांकि अभी जांच टीम को उम्मीद है कि घटना से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो या फोटो कुछ लोगों के पास हो सकते हैं, जिनके मिलने से पुलिस की जांच को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर को तिकुनिया में हुई हिंसा के मामले में कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अब तक जो भी पूछताछ हुई और सोशल मीडिया से जो सुबूत सामने आए हैं। उनसे घटनाओं की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है तो कई महत्वपूर्ण तथ्य मिस हो रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और सुराग हाथ लगेंगे। पुलिस ने अपने खुफिया सूत्रों को भी इसके लिए सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए जांच टीम ने हेल्पलाइन नंबर 9454403800 पर या व्यक्तिगत रूप से एसआईटी कार्यालय में वीडियो या फोटो जमा कराने के लिए कहा है। एसआईटी के सदस्य एएसपी एके सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर या फिर सीधे क्राइम ब्रांच में स्थित एसआईटी ऑफिस में वीडियो या फोटो उपलब्ध कराए जा सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को नाम-पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित से पूछताछ के बाद सामने आएंगे अहम सुबूत
तिकुनिया हिंसा मामले में सुमित जायसवाल एक महत्वपूर्ण गवाह माना जा रहा है। यह थार जीप में मौजूद था। सोशल मीडिया पर थार जीप से जब इसकी तस्वीर वायरल हुई तो इसने चैनल पर घटना के बारे में बताया था। लेकिन जैसे गिरफ्तारियां शुरू हुईं। सुमित गायब हो गया। पुलिस को इसकी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed