{"_id":"57f52f614f1c1bb02726f72c","slug":"police-complaint-round-tell","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिस से संबंधित शिकायत नि:संकोच बताएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिस से संबंधित शिकायत नि:संकोच बताएं’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी।
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
panchayat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने रायपुर गांव में चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं
विकास योजनाओं का किया स्थलीय सत्यापन
डीएम ने डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के तहत चयनित ब्लॉक ईसानगर के समग्र ग्राम रायपुर का भ्रमण कर विकास कार्यो का सत्यापन किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल लगाकर शासन से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।
डीएम आकाशदीप ने रायपुर गांव का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने जनकल्याणकारी विकास योजनाओं की जानकारी हासिल की। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुना और संबंधित को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने चौपाल में मौजूद ग्रामीण से कहा कि आप अपने पाल्यों को विद्यालय अवश्य भेजें। शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, उन्हें शिक्षित बनाएं और उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं।
एसपी अखिलेश चौरसिया ने ग्रामीणों से कहा कि किसी प्रकार की पुलिस से संबंधित शिकायत नि:संकोच उन्हें बताएं उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। एसपी ने डायल 100 सहित पावर वूमेन हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीएम आकाशदीप को लोहिया समग्र ग्राम में संबंधित कार्ययोजना के बारे में बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ अमित बसंल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम आलोक वर्मा, उपकृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, डीपीआरओ, बीएसए संजय शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, बीडीओ विपिन कुमार चौधरी, समेत ग्राम पंचायत अधिकारी टीबी सिंह, ग्राम प्रधान अनीता सिंह, आशुतोष सिंह, रामसनेही सिंह समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।