{"_id":"697500816aec21452300016a","slug":"police-caught-a-pickup-full-of-animals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-166772-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने जानवरों से भरी पिकअप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने जानवरों से भरी पिकअप पकड़ी
Sat, 24 Jan 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज। शनिवार रात शारदा नगर की ओर से मवेशियों से भरी एक पिकअप महेवागंज चौकी पुलिस ने पकड़ी है। बताते हैं पिकअप लखीमपुर की ओर जा रही थी। चर्चा यह भी है कि दो संदिग्ध पिकअप पुलिस को चकमा देकर भाग निकलीं। मवेशी लादकर जा रही पिकअप को देख कुछ लोगो को शक हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। चौकी पुलिस ने ओदरहना नहर पुलिया के पास एक पिकअप को रोक लिया। पिकअप में मवेशी भरे थे। चर्चा है कि दो संदिग्ध पिकअप के चालक मौका पाकर वाहन सहित फरार हो गए।
पिकअप में ठूंस ठूंस कर मवेशी भरे थे। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया एक पिकअप में दो भैंस और चार पड्डे बरामद हुए है। पिकअप चालक सहित दो लोग महेवागंज के हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद