फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police became alert as soon as the siren sounded mock drill held in lakhimpur kheri

मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही अलर्ट हुई पुलिस... फायर ब्रिगेड ने भी संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 07 May 2025 01:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 May 2025 01:17 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बुधवार को पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम और एसपी के निर्देशन में हुई मॉक ड्रिल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। 

विज्ञापन
Police became alert as soon as the siren sounded mock drill held in lakhimpur kheri
पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना के पराक्रम ने देश के लोगों में जोश भर दिया है। इस बीच आपात स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन भी हो रहा है। नेपाल सीमा से सटे लखीमपुर खीरी में बुधवार को पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस लाइन में आपातकालीन सायरन के बजते ही महज कुछ सेकेंड के भीतर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। घायलों को तुरंत मदद और इलाज मिले, इसको लेकर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। मॉक ड्रिल के दौरान यह दर्शाया गया कि आपातकाल स्थिति में किस तरह से लोगों को बचाया जाए, इस पर पूर्वाभ्यास किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा से भड़का युवक, किशोर पर किया चाकू से हमला, पाकिस्तान के समर्थन में लगाया नारा
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी के निर्देशन में हुई मॉक ड्रिल 
शासन के निर्देश के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन में मॉक ड्रिल की गई। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजते ही अचानक आपातकालीन सायरन बजा। सायरन के बजते ही पुलिस कर्मियों के वायरलेस पर मैसेज आने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते कोतवाली पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे और मोर्चा संभाला। 

Police became alert as soon as the siren sounded mock drill held in lakhimpur kheri
मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहे डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने ध्वस्त हुए भवन का मौका मुआयना करते हुए बचाव कार्य शुरू किया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि शासन के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य यह है कि अगर कोई अनहोनी या आपदा होती है तो उस दौरान पुलिस प्रशासन को कैसे एक व्यवस्था बनानी है। आम नागरिक होने के नाते अपनी और अपने लोगों की सुरक्षा कैसे करें, इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed