फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pockets permeate roadways are filled with a conductor

रोडवेज को चूना लगाकर जेबें भर रहे परिचालक

Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Pockets permeate roadways are filled with a conductor
रोडवेज बस
- रविवार को गोला लखीमपुर मार्ग पर हुई चेकिंग
विज्ञापन

- दो यात्रियों का टिकट न बनाने का मिला मामला

गोला लखीमपुर मार्ग पर रोडवेज बसों की चेकिंग के दौरान एक निगम एवं एक अनुबंधित बस में एक-एक यात्री को बगैर टिकट यात्रा कराए जाने का मामला पाया गया। वहीं गोला डिपो की एक बस चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। हालांकि चालक द्वारा डीएल मंगवा लेने के बाद ही बस को सीतापुर के लिए भेजा गया।

गोला डिपो के टीआई प्रेमशंकर कोष्टा ने बताया कि लखीमपुर डिपो की बस यूपी 31 टी 8858 को मनकापुर में चेक किया, जिसमें सवार दो यात्रियों में से एक का टिकट नहीं बना मिला। टीआई के अनुसार यात्री ने बताया कि वह फरधान जाने के लिए लालपुर से बस में बैठा था, लेकिन किराया देने के बावजूद परिचालक शिवम यादव ने टिकट नहीं दिया। वहीं, गोला डिपो की बस यूपी 30 टी 0046 को रजागंज के पास चेक किया, जिसमें गोला से लखीमपुर जा रहे एक यात्री का टिकट नहीं बना मिला। यात्री ने परिचालक को किराया दिए जाने की बात कही, लेकिन परिचालक शाकिर हुसैन द्वारा यात्री को टिकट नहीं दिया। टीआई प्रेमशंकर के अनुसार चेकिंग के दौरान गोला डिपो की बस यूपी 31टी 7919 के चालक इमरान के पास डीएल नहीं मिला, जिस पर बस को लखीमपुर डिपो में खड़ा करवा दिया और ड्राइवर द्वारा डीएल मंगवा लेने के बाद ही बस को सीतापुर के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed