{"_id":"6a2700e6e17c467c460e3e02","slug":"pledge-to-clean-the-ull-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-177115-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उल्ल नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उल्ल नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प
Mon, 08 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सेठ घाट पर सफाई के लिए पहुंचे विधायक व अन्य लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ नदी, स्वच्छ लखीमपुर की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से सोमवार को सेठ घाट पर उल्ल नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने विधि-विधान और पूजन-अर्चन के साथ अभियान की शुरुआत की।
विधायक ने कहा कि नदियां हमारी जीवनधारा हैं और उनका संरक्षण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियानों का उल्लेख करते हुए लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नदी में कूड़ा-कचरा न डालने और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
इस दौरान डॉ. राम नरेश, राजेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डॉ. इरा श्रीवास्तव, उमेश शुक्ला, हेमू गुप्ता सहित स्थानीय नागरिक, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।