{"_id":"65283ea6f31103eaaf0a7937","slug":"plaster-fell-from-dilapidated-building-in-ydc-one-student-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-7505-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी में जर्जर भवन का गिरा प्लास्टर, एक छात्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी में जर्जर भवन का गिरा प्लास्टर, एक छात्र जख्मी
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को युवराज दत्त महाविद्यालय के पुराने भवन में अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक छात्र जख्मी हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कालेज परिसर में हंगामा काटा। हालांकि कालेज प्राचार्य ने शुक्रवार से मरम्मत का कार्य शुरू करने की बात कही है।
युवराज दत्त महाविद्यालय जिले का सबसे पुराना कॉलेज है। समय समय पर भवन की मरम्मत का कार्य भी कराया जाता है। बृहस्पतिवार को अचानक कॉलेज भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन के छत का प्लास्टर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लास्टर का एक हिस्सा छात्र के हाथ पर गिरा, जिससे वह जख्मी हो गया। जानकारी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू हो गया।
विभाग संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि इस छात्र का पट्टी बंधा हुआ हाथ महाविद्यालय की जर्जर व्यवस्था और बदहाली को उजागर कर रहा है। कहा कि यदि जल्द से जल्द महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं व भवन मरम्मत का कार्य नहीं कराया जाता है तो विद्यार्थी परिषद वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सुधांशु प्रजापति, नगर मंत्री शिखर तिवारी, ऐश्वर्य सिंह, उमंग, सूरज, मानस ठाकुर, उत्कर्ष, दिव्यांश, हर्षित यादव, ऋषभ, विकास प्रिंस, कृष्ण आदि दर्जनों विद्यार्थी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कक्ष के बाहरी हिस्से का प्लास्टर गिर गया था, जानकारी मिलने के बाद उसे शुक्रवार को दुरुस्त करा दिया जाएगा। भवन पुराना है, समय-समय पर मरम्मत कार्य कराया जाता रहता है।
डाॅ. हेमंत पाल, प्राचार्य वाईडीसी