फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pilibhit-Basti Road: Small bridge will be built again at a cost of 7.56 crores

पीलीभीत-बस्ती मार्ग : 7.56 करोड़ की लागत से फिर बनेगा लघु सेतु

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit-Basti Road: Small bridge will be built again at a cost of 7.56 crores
रायबोझा के पास पिछले साल अक्तूबर में धंसा पुल
लखीमपुर खीरी। पिछले साल अक्तूबर में भीषण बारिश और बाढ़ के बीच पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाइवे 730 पर क्षतिग्रस्त हुए लघु सेतु को फिर से बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। अगले सप्ताह इस पर काम भी शुरु हो जाएगा। 30 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े इस लघु सेतु के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से कुल 7.82 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिसमें 7.56 करोड़ से पुल का निर्माण, जबकि 26.76 लाख रुपये अगले दस साल तक रख रखाव के लिए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर पिछले साल 7-8 अक्तूबर की रात को तेज बारिश के बीच पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। लिहाजा, लखीमपुर से बहराइच और बस्ती जाने-आने वाले वाहनों की हाईवे पर कतार लग गई थी। पुल के नीचे व आसपास भारी पानी भरा होने की वजह से मरम्मत नहीं हो सकी थी। ऐसे में करीब 20 दिन तक लखीमपुर से ही ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। अधिकांश वाहनों को 150 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके सीतापुर व लखनऊ होते हुए बहराइच जाना पड़ा था।
विज्ञापन

जांच में पुल के बीच लगा पेयर डैमेज मिला था। मामला प्रमुख सचिव व सीएम योगी तक भी पहुंचा था, इसके बाद सीएम ने मामले में जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिये कहा था। करीब 20 दिन बाद पुल से कुछ ही दूरी पर एक डायवर्जन रूट बनाया गया था लेकिन बारिश के मौसम में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये पुल बनाने की कवायद शुरु कर दी गई है। बजट मिलने के बाद अफसर अगले एक हफ्ते में काम शुरु कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज करीब छह से सात हजार वाहनों का आवागमन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से इस पुल की दूरी 85 किलोमीटर है। हर रोज करीब छह से सात हजार वाहनों का आवागमन होता है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारी वाहनों की रहती है। दिल्ली, बरेली, पीलीभीत, बस्ती, बलरामपुर व श्रावस्ती को जोड़ने वाला यह मार्ग बहराइच, नानपारा होते हुए नेपाल को भी जोड़ता है। पुल बनने से बारिश के दिनों में हजारों वाहनों समेत खीरी व बहराइच के लाखों लोगों को इससे राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed