{"_id":"68812303db94b395e9003168","slug":"picture-of-attacking-tigress-captured-on-camera-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-151417-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हमलावर बाघिन की तस्वीर कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हमलावर बाघिन की तस्वीर कैमरे में कैद
Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
झंझटपुर गांव के पास कैमरे में कैद हुई बाघिन की तस्वीर। स्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। गोला और मैलानी रेंज की सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघिन की तस्वीर झंझटपुर गांव के पास लगाए गए कैमरे में कैद हुई है। बुधवार को बाघिन ने आबादी के पास कलिंजरपुर जंगल किनारे नीलगाय पर हमला कर मार डाला।
बरौंछा नाला क्षेत्र में चार माह के अधिक समय से सक्रिय बाघिन विभाग को खूब चकमा दे रही है। वन विभाग की रेस्क्यू टीमों और हमलावर बाघिन के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। दोनों रेंजों की टीम लगातार उसकी निगरानी में जुटी हैं, लेकिन वह लगातार ठिकाना बदलकर वन विभाग को खूब छका रही है। बाघिन 10 किलोमीटर क्षेत्र में दोनों रेंजों की आबादी में हमले कर एक बालक को मारने के साथ ही चार दर्जन से अधिक पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुकी है।
उसे पकड़ने के लिए लगाए गए पिजरों के पास वह फटकी तक नहीं। उसकी गतिविधियों को लेकर वन विभाग की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को जंगल से सटे क्षेत्र में नीलगाय का शिकार करने के बाद बरौंछा नाला की झाड़ियों की ओर फिर चली गई। इसके बाद वह निगरानी टीमों को नजर नहीं आई।
विज्ञापन
वर्जन
बाघिन के लगातार ठिकाना बदलने से उसे पकड़ने में दिक्कत आ रही है। झंझटपुर गांव के पास लगाए गए एक कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई है। वनकर्मियों को उसकी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बाघिन को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है।
- संजय बिश्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग