फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Permanent encroachment not removed, work on four lane road started

Lakhimpur Kheri News: पक्का अतिक्रमण हटा नहीं, फोरलेन सड़क का काम शुरू

Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Permanent encroachment not removed, work on four lane road started
खीरी मार्ग स्थित राजापुर के पास शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के एंट्री प्वाइंट राजापुर चौराहे से डॉन बाॅस्को स्कूल के पास नहर पुलिया तक प्रस्तावित फोरलेन का काम आनन-फानन में शुरू करा दिया गया है। इस सड़क के बनने में रोड़ा पक्के अतिक्रमण हैं, जिन्हें अभी हटाया नहीं गया है। ऐसे में ये अतिक्रमण सड़क निर्माण में बाधा बनेगा, यहां भी मेला मैदान वाली सड़क जैसा हाल होने की आशंका है, जो पिछले एक साल से निर्माण चलने के बाद भी अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन

राजापुर चौराहे से नहर पुलिया तक करीब 930 मीटर सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जाना है। करीब छह करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले इस मार्ग पर 15 पक्के अतिक्रमण चिन्हित किए थे। साथ ही बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर भी हटाए जाने थे, जो अभी अपनी जगह पर हैं। पक्का अतिक्रमण भी अभी हटाया नहीं गया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल निघासन मार्ग का है, यहां भी लोनिवि ने सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया था, लेकिन अब तक सड़क से अतिक्रमण पूरा नहीं हटवाया जा सका है। बिजली के खंभे भी कई जगह पर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क बन गई, लेकिन निघासन रोड से नहीं हट पाया अतिक्रमण
एलआरपी चौराहा से मंझरा फार्म तक जाने वाले निघासन मार्ग को कई माह पहले चौड़ा करने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान कुछ पक्के अतिक्रमण को तो हटवाया गया, लेकिन अभी भी जगह-जगह पक्का अतिक्रमण है। बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर को हटवाया नहीं गया, लेकिन मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया था।


हादसे को दावत दे रहे सड़क पर लगे खंभे
लोनिवि ने निघासन रोड के चौड़ीकरण का कार्य करा दिया, लेकिन बिजली निगम ने अब तक यहां से खंभों को शिफ्ट नहीं किया है। सड़क के बीच लगे यह खंभे यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। तीन प्राइवेट बस अड्डे के साथ ही नेपाल को जोड़ने वाला यह मार्ग शहर का मुख्य मार्ग भी है। बावजूद इसके बिजली निगम के खंभे हटाए बिना ही लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया।



राजापुर मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए जा चुके हैं। लोग अतिक्रमण हटा रहे हैं, जो अपने आप हटा लेंगे ठीक है, नहीं तो इसे हटवाया जाएगा। बिजली विभाग को भी खंभे व ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। दो से तीन माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - केके झा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

खीरी मार्ग स्थित राजापुर के पास शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य। संवाद

खीरी मार्ग स्थित राजापुर के पास शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed