फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People will have to face transportation problems on many routes.

Lakhimpur Kheri News: कई मार्गों पर लोगों को झेलनी होंगी परिवहन की दिक्कतें

Sat, 13 Apr 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
People will have to face transportation problems on many routes.
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद के कई मार्गों पर लोगों को परिवहन की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे पांच दिनों तक लोगों को आने-जाने के लिए धक्के खाने पड़ेंगे। जनपद में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मतदान से चार दिन पहले वाहन अधिग्रहित कर लिए जाएंगे, ताकि चुनाव में भेजे जाने वाले वाहनों का रूटचार्ट तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। मतदान के लिए ढाई हजार के आसपास छोटे-बड़े वाहन लगाए जाने हैं। अधिग्रहण के लिए परिवहन विभाग ने एक महीना पहले ही मालिकों को नोटिस जारी कर दिया था। इसमें बसें, मैजिक, डीसीएम, पिकप, भारी वाहन आदि करीब 2280 वाहन हैं।
विज्ञापन

सभी वाहन मालिकों को 10 मई दोपहर दो बजे के बाद निर्धारित स्थान पर वाहन लाने के निर्देश दिए गए है। निर्धारित समय और स्थान पर जो भी वाहन नहीं भेजेगा, वाहन व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिग्रहित होने वाले वाहन पोलिंग पार्टियों के अलावा फोर्स, होमगार्ड, सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता आदि कार्यों में लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर दिक्कतें बढ़ेंगी
लखीमपुर से मैगलगंज, धौरहरा, पलिया, निघासन, सिंगाही, गोला, मोहम्मी, सीतापुर आदि रूटों पर आने-जाने में समस्या बढ़ जाएगी। एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए गोला डिपो की रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। लखीमपुर डिपो की बसें अनुबंधित हैं, ऐसे में यह बसें नहीं लगाई जाएगी।

-------------
ये लगेंगे वाहन
बसें-830
हल्के वाहन-880
डीसीएम-160
पिकप-140
भारीवाहन-300
-------------
जिले में 13 मई को चुनाव है। ऐसे में 10 मई दोपहर दो बजे के बाद से वाहनों को अधिग्रहित करना शुरू कर दिया जाएगा। चुनाव में लगाए जाने वाले लगभग सभी रूटों के हैं। चुनाव के बाद सभी वाहनों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। इस बार वाहनों के किराए में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
-आलोक कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed