फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Peace Puvrk third day dealt board exam

तीसरे दिन शांति पूवर्क निपटी बोर्ड परीक्षा

Sat, 20 Feb 2016 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 20 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Peace Puvrk third day dealt board exam
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। शनिवार को इंटर अर्थशास्त्र व हिंदी और हाईस्कूल में वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। तीसरे दिन भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा सचल दल की टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। तीसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के तीसरे दिन शनिवार को सुबह की पाली में इंटर अर्थशास्त्र प्रथम प्रशभनपत्र में पंजीकृत 6456 परीक्षार्थियों में 6079 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 377 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर अर्थशास्त्र वाणिज्य और भूगोल प्रशभनपत्र की परीक्षा में पंजीकृत दो परीक्षार्थियों में एक ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में वाणिज्य में पंजीकृत 1004 परीक्षार्थियों में 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 45 अनुपस्थित रहे। शनिवार को द्वितीय पाली में इंटर हिंदी द्वितीय प्रशभन पत्र की परीक्षा हुई। शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा विभाग द्वारा गठित सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। तीसरे दिन भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कस्बे के कृषक समाज इंटर कालेज में तीसरे दिन 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे हैं। शहाबुद्दीनपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा ने बताया कि उनके यहां पंजीकृत 284 परीक्षार्थियों में से 252 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed