फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patients do not get milk, even night shelters have not been made.

Lakhimpur Kheri News: मरीजों को नहीं मिलता दूध, रैन-बसेरा भी नहीं बना

Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Patients do not get milk, even night shelters have not been made.
जिला महिला अस्पताल का ठंड में खुला हुआ रैन बसेरा। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के बाद जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मेन्यू के अनुसार भोजन व नाश्ता नहीं मिलता। थाली से दूध, फल, मक्खन व सलाद गायब है। महिला अस्पताल में रैन बसेरा की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले तीमारदारों को रात काटना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कई भर्ती कई मरीजों को कंबल नहीं दिए गए। अनदेखी के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल पुराने भवन में संचालित है। बारिश के समय लगभग सभी वार्ड में पानी टपकता है। अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीजों की ओपीडी होती है। वहीं 20 से 30 महिलाओं का प्रसव भी महिला अस्पताल में होता है, जिसमें कुछ ऑपरेशन से प्रसव होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य प्रसव वाले महिलाओं को एक से दो दिनों तक भर्ती रखा जाता है, वहीं ऑपरेशन से प्रसव वाली महिलाओं को एक हफ्ते या इससे अधिक दिनों तक भर्ती रखना पड़ता है।

संबंधित मरीज के साथ कोई न कोई तीमारदार होते हैं, जिनको मरीज के साथ रात रुकना पड़ता है।
महिला अस्पताल में रैन बसेरे की व्यवस्था न होने पर तीमारदारों को रात कटना मुश्किल हो जाता है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की अपनी मजबूरी है। पर्याप्त जगह न होने की वजह से रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं है। पहले एक रैन बरेसा था, जो नए भवन निर्माण की वजह से टूट चुका है।

जिला महिला अस्पताल का ठंड में खुला हुआ रैन बसेरा। संवाद

जिला महिला अस्पताल का ठंड में खुला हुआ रैन बसेरा। संवाद

जिला महिला अस्पताल का ठंड में खुला हुआ रैन बसेरा। संवाद

जिला महिला अस्पताल का ठंड में खुला हुआ रैन बसेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed