फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patient waits for treatment, uproar ensues after death

Lakhimpur Kheri News: इलाज के इंतजार में तड़पता रहा मरीज, मौत के बाद हंगामा

Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patient waits for treatment, uproar ensues after death
खमरिया सीएचसी पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते विधायक विनोद शंकर अवस्थी। संवाद
खमरिया। सीएचसी खमरिया में सोमवार रात स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई। थाना तंबौर क्षेत्र के बरसिंघवा निवासी 55 वर्षीय मिलन सिंह इलाज के इंतजार में करीब एक घंटे तक तड़पते रहे और समय पर डॉक्टर न मिलने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन

मिलन सिंह फूलपुर गोनिया गांव में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम करीब आठ बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी खमरिया लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

मृतक के साथ आए ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि मिलन की हालत गंभीर थी, फिर भी वह बातचीत कर रहे थे। वार्ड और अस्पताल परिसर में मदद के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। अधीक्षक को कई बार फोन मिलाया गया, मगर संपर्क नहीं हो सका। इस दौरान मरीज स्ट्रेचर पर तड़पता रहा और परिजन इधर-उधर भागते रहे, लेकिन इलाज शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इस बीच मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि रात करीब नौ बजे डॉक्टर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं, सीएचसी अधीक्षक अमित सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed