फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Passengers are troubled due to lack of direct bus service to Hardoi

Lakhimpur Kheri News: हरदोई के लिए सीधी बस सेवा न होने से यात्री परेशान

Sun, 22 Jun 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of direct bus service to Hardoi
लखीमपुर खीरी। शहर से पड़ोसी जिला हरदोई के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा न होने से यात्री परेशान हैं। उन्हें वहां पहुंचने के लिए कई सवारी वाहनों को बदलना पड़ता है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिला हरदोई से जुड़ा हुआ है। इसकी दूरी भी महज 120 किलोमीटर है। काफी लोग रोजाना अप-डाउन करते हैं। वहां जाने के लिए पहले यात्री पहले सीतापुर जाते हैं। वहां से हरदोई के लिए बस मिलती है, जो नैमिष होते हुए जाती है।
विज्ञापन

दूसरा मैगलगंज-पिहानी मार्ग है। इस मार्ग पर प्राइवेट बसें ही संचालित हैं, जो लखीमपुर से जहानीखेड़ा और वहां से हरदोई जाती हैं। इस कारण लोगों का समय और रुपये दोनों बर्बाद होते हैं। लखीमपुर डिपो का परिक्षेत्र कार्यालय हरदोई ही है। फिर भी बस सेवा का यह हाल है। लोगों ने इस मार्ग पर बस के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नफासत अली ने बताया कि गोला डिपो की एक बस एक साल पूर्व संचालित होती थी, जो इनकम न होने की वजह से छह माह पूर्व बंद कर दी गई। इस मार्ग पर सवारियां कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed