फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pasgwan CHC: Blood tests are not being done, many medicines are also in shortage.

पसगवां सीएचसी : नहीं हो रहीं खून की जांचें, कई दवाएं भी कम

Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pasgwan CHC: Blood tests are not being done, many medicines are also in shortage.
पसगवां सीएचसी- संवाद
पसगवां। जनपद की पसगवां सीएचसी पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। मशीन खराब होने पर खून की जांचें नहीं हो पा रहीं हैं। वहीं बिजली के अभाव में एक्स-रे का काम ठप रहता है। अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में अधिकांश मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर किया जाता है।
विज्ञापन


सीएचसी में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) न होने से मूलभूत ढांचा चरमराया हुआ है। 30 की जगह सीएचसी की क्षमता 50 बेड की जा रही है, लेकिन चिकित्साधिकारियों, विशेषज्ञ सहित पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। महिलाओं और बच्चों के इलाज के लिए दवाओं की भी कमी है। इस वजह से आसपास के मेडिकल स्टोरों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है।
विज्ञापन

यूनानी चिकित्सा के लिए डॉक्टर व कुछ स्टाफ संविदा पर हैं, लेकिन दवाएं नहीं हैं। पेयजल सांसद रेखा वर्मा ने सीएचसी गेट पर आरओ मशीन लगवाई थी, लेकिन वह आज तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर छह माह से खराब

सीएचसी में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर छह माह से खराब होने से एलएफटी, केएफटी, लिपिक प्रोफाइल आदि जांचें अधर में अटकी हैं। वहीं बीबीसी मशीन खराब होने से हीमोग्लोबिन, पीएलसी, डीएलसी, प्लेटलेट्स आदि की सामान्य जांचे प्रभावित है। बिजली के अभाव में मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में मरीज काफी परेशान होते हैं।


-----------------------

21 आरोग्य मंदिरों में सीएचओ नहीं

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के इलाज के लिए 43 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य मंदिर) है। इसमें आधे सेंटरों पर सीएचओ तैनात नहीं हैं। 21 केंद्र बिना सीएचओ संचालित हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed