{"_id":"66f8557131d089eed705c486","slug":"parents-will-be-present-with-students-in-career-counseling-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-129983-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कॅरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कॅरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्यार्थी जीवन में बच्चों को कॅरियर चुनने में आने वाली समस्याओं को सुलझाने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। जिले में संचालित 58 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब कॅरियर काउंसलिंग में छात्रों के साथ अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। काउंसलिंग में विद्यार्थी की क्षमता और उसकी किस क्षेत्र में जाने में रुचि है, यह चुनने में उसकी मदद की जाएगी। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
आमतौर पर देखा गया है कि अभिभावक बच्चों को उनका मनपसंद कॅरियर चुनने को लेकर तमाम सवाल करते हैं। लिहाजा बच्चों पर मनमर्जी थोपते हैं। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) कंचन वर्मा ने आदेश जारी किया है। अब स्कूलों में पंख कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महीने के द्वितीय शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित होगी।
अगर उस दिन अवकाश है, तो चौथे शनिवार को पीटीएम आयोजित की जाएगी। वर्षभर में विद्यालयों में छह पीटीएम आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर विद्यालय को छह हजार रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। स्कूलों में कॅरियर हब बनेंगे। इसके लिए एक विशेष कक्ष तैयार किया जाएगा। इस कक्ष में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटाॅप व स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसलर के वीडियो दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
विभिन्न वर्गों में बताई जाएंगी कॅरियर की संभावनाएं
विज्ञान, गणित, मानविकी, वाणिज्य और कला आदि वर्गों में कॅरियर संवारने के लिए कौन-कौन से अवसर हैं। इसका अलग से पोस्टर लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यालयों में कॅरियर क्लब का भी गठन किया जाएगा। इसमें नोडल शिक्षक के साथ-साथ कक्षा नौ व 11 में सर्वोच्च स्थान लाने वाले विद्यार्थी के अभिभावक शामिल होंगे। कक्षा नौ से 12 तक के चार छात्र जो कॅरियर काउंसलिंग में रुचि रखते हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
विद्यालयों में लगेंगे कॅरियर मेले
पंख कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में कॅरियर मेले भी लगाए जाएंगे। इसमें कॅरियर से संबंधित जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ बैठेंगे। डाॅक्टर, इंजीनियर, आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को आमंत्रित कर छात्रों को कॅरियर बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। फिलहाल इस अभियान से बच्चों को काफी सहूलियत मिलेंगी। साथ ही कॅरियर चुनने में भी आसानी होगी।