{"_id":"66a01eff230442f046039a74","slug":"parents-and-children-are-wandering-for-correction-in-aadhaar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-125416-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधार में संशोधन के लिए भटक रहे अभिभावक और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधार में संशोधन के लिए भटक रहे अभिभावक और बच्चे
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है, वहीं गोला के चार आधार केंद्रों में से तीन बंद हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की दिक्कत और भी बढ़ गई है।
मंगलवार को अलीगंज रोड स्थित आर्यावर्त बैंक में आधार कार्ड संशोधन कराने आए लोगों की भीड़ दिखी। बैंक के बाहर खड़ी बक्खारी निवासी निर्मला देवी, बिहारीपुर निवासी उमाशंकर ने बताया कि वह अपने बच्चों का आधार संशोधन करने के लिए महीनों से परेशान हैं। 15 दिन पहले टोकन लिया था तब जाकर आज नंबर आया है। इसी तरह तमाम लोग बैंक के आधार काउंटर पर खड़े परेशान होते दिखे।
यहां बता दें कि क्षेत्र में चार आधार केंद्र हैं, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, डाकघर और इंडियन बैंक का आधार केंद्र बंद है। एकमात्र आर्यावर्त का आधार केंद्र चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद पहुंच रहे हैं। आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक आत्माराम राणा ने बताया कि एक दिन में 30 से 40 आधार संशोधित हो पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरवर की भी दिक्कत रहती है। इसलिए लोगों को टोकन दे दिया जाता है। जिससे लोग अपनी निर्धारित तारीख पर आकर आधार संशोधित कर लेते हैं। काउंटर के बाहर खड़े रामलाल, घनश्याम, प्रमोद आदि ने बताया कि आज जो टोकन दिया गया है उसमें सितंबर की तारीख पड़ी है। डाकघर के पोस्ट मास्टर राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि छह महीने से आधार केंद्र बंद है। नई यूजर आईडी आनी है इसके बाद शीघ्र आधार केंद्र खुलेगा।
विज्ञापन
बच्चों में आ रही फिंगरप्रिंट की दिक्कत
बच्चों की आयु बढ़ाने के साथ आधार में फिंगरप्रिंट की दिक्कत आ रही है। आर्यावर्त के बैंक मैनेजर आत्माराम राणा ने बताया कि मोबाइल पता आदि का संशोधन तो कैफे पर हो जाता है। लेकिन जन्मतिथि, नाम संशोधन फिंगरप्रिंट संशोधन आधार केंद्र पर ही संभव है।
इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी की जाएगी। शीघ्र ही हर संभव समाधान किया जाएगा। - विनोद कुमार गुप्ता एसडीएम गोला