फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panic spread in Khamaria market

खमरिया बाजार में तमंचे लहराकर फैलाई दहशत

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Panic spread in Khamaria market
इसी दुकान में हुई तोड़फोड़ - फोटो : LAKHIMPUR
ईसानगर। खमरिया बाजार में बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ व्यापारी और उसके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। एक हमलावर ने व्यापारी के मुंह में तमंचे की नाल डालकर और असलहे लहराकर दहशत फैलाई। बाद में व्यापारियों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा खमरिया के कोनिया चौराहे पर विजय कुमार की जनरल स्टोर की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे वह बेटे सचिन के साथ दुकान बंद कर रहा था। इसी बीच असलहों से लैस करीब 12 हमलावर दुकान पर आ धमके और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। विजय ने बताया कि एक हमलावर ने उनके मुंह मे तमंचे की नाल डाल दी। हमलावर करीब दस मिनट तक उत्पात मचाते रहे। इससे कसबे में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार दहशत के मारे दुकाने खुली छोड़कर भाग गए। कसबे के लोगों ने हिम्मत जुटाई और जब हमलावरों को ललकारा तो खुद को घिरता देख हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। जिन्हें कुछ देर बाद आए अन्य लोग उठा ले गए। पीड़ित व्यापारी विजय ने खमरिया पुलिस व कंट्रोलरूम को सूचना दी। खमरिया पुलिस कार्रवाई करने के बजाय निपटारे की कोशिश करती रही। घटना के पीछे कस्बे के दो युवकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का विवाद बताया जाता है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed