फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panic in Kheri area footprint rhinoceros from view

गैंडे के पदचिह्न देखे जाने से खीरी इलाके में दहशत

Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन। Updated Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Panic in Kheri area footprint rhinoceros from view
गैंडा - फोटो : अमर उजाला
- वनकर्मी रात से ही ढूंढ रहे थे सीतापुर से आए गैंडे को
विज्ञापन

- पहाड़ापुर गांव में खेतों में शौच गई महिला को दौड़ाया

कस्बे के पूरब महमदपुर रोड पर सुबह खेतों में काम करने वाले लोग गैंडे के पदचिह्न देख कर दंग रह गए। गैंडे के पदचिह्न पूरब से होते हुए उत्तर की दिशा में बस्ती के बाहर पट्टी रोड से होते हुए पीलीभीत बस्ती हाईवे के किनारे बसे गांव पहाड़ापुर तक दिखाई दिए। पहाड़ापुर में गैंडे ने एक महिला को दौड़ाया भी। इससे इलाके में दहशत व्याप्त है।
गैंडे की गांव के पास मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव वालों के साथ गन्ने के खेतों में गैंडे को तलाशते रहे। वन दरोगा रवि सचान ने बताया कि गैंडा देखे जाने की सूचना देर रात को मिली। गैंडा जिला सीतापुर की तरफ से आया है। सूचना मिलते ही सुबह तीन बजे से गैंडे को ढूंढना शुरू किया गया था। 
विज्ञापन

पहाड़ापुर में गैडे की सूचना पाकर डीएफओ साउथ अखिलेश पांडेय सहित वन विभाग के कई अधिकारी पहाड़ापुर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी श्रीभगवान सिंह, वन दरोगा रवि सचान, राम मिलन, पीडी यादव, नागेंद्र पाल, अजय भार्गव आदि पहाड़ापुर के खेतों में दोपहर तक गैंडे को तलाशते रहे। पहाड़ापुर गांव निवासी सरजू प्रसाद यादव ने बताया कि गांव के पूरब में सुबह खेत के किनारे खड़े थे कि तभी कोहरे में भारी शरीर वाले गैंडे को देखा जो खेतों में होता हुआ सड़क पार कर गांव के पास के खेतों की तरफ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव की निवासी प्रमोद की पत्नी पूनम ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे गन्ने के खेत के पास शौच को बैठी थी कि तभी भारी भरकम गैंडे ने अपनी सींग खेत की मिट्टी में रगड़ते हुए उसे दौड़ा लिया। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर भागी और अपने परिवार को खेत में गैंडा होने की सूचना दी। डीएफओ अखिलेश पांडेय ने आशंका जताई है कि गैंडा पहाड़ापुर के आसपास ही छिपा हो सकता है। गैंडे की तलाश में टीम लगाई गई है। उन्होंने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed