फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panic due to rising water level of Sharda river

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत

Fri, 27 Jun 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Panic due to rising water level of Sharda river
करसौर गांव के पास बहती शारदा नदी। संवाद
बिजुआ। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी के किनारे बसे गावों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल आई बाढ़ से करसौर ग्राम पंचायत के दो मजरे नया पुरवा और चकपुरवा पूरी तरह कट गए थे। इन गांवों के लोग अब सड़क किनारे रहने के लिए मजबूर हैं। चकपुरवा के सुनील यादव का मकान और कृषि भूमि नदी की कटान में बह गई।
विज्ञापन

अब करसौर गांव भी खतरे में है। यह गांव शारदा नदी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर है। इस दौरान गांव के घरों में 5 से 7 फीट तक पानी भर जाता है। इससे घरों में रखा सामान नष्ट हो जाता है। गांव के शिवकुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में उन्हें भूखे रहना पड़ता है। घरों में पानी भर जाने से बैठने की जगह भी नहीं बचती। उन्हें ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है। प्रशासन भोजन की व्यवस्था करता है, लेकिन बाढ़ से होने वाली परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं देता। कई लोगों की जमीन नदी में समा गई है। अब वे मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed